फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man murdered in love triangle

प्रेमिका से बने दोस्त के शारीरिक संबंध तो होश खो बैठा प्रेमी, गला काट कर दी दर्दनाक मौत

Mon, 03 Jun 2019 04:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
man murdered in love triangle
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के महाराजपुर में तीन मार्च को हुई वेटर उमेश की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में हुई थी। उमेश की प्रेमिका के संबंध उसके दोस्त राहुल से भी हो गए थे। इसका विरोध करने पर राहुल ने साथी शुभम के साथ मिलकर गला काटकर उमेश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार को महाराजपुर पुलिस ने छतमरा गांव से राहुल को उमेश की बाइक के साथ गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। शुभम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। महाराजपुर थाने में एसपी ग्रामीण प्रद्दुम्न सिंह ने बताया कि संजय नगर कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी प्राइवेट कर्मी कमलेश कुमार के बेटे उमेश (25) के प्रेम संबंध पड़ोस की एक युवती से थे।
विज्ञापन


उमेश का साथी वेटर राहुल वाल्मीकि का भी युवती के घर आना-जाना था। इस दौरान राहुल के भी संबंध उमेश की प्रेमिका से हो गए। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद राहुल ने दोस्त शुभम के साथ उमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च की रात राहुल ने उमेश को बहाने से बुलाया। वहां से राहुल दोस्त शुभम को साथ लेकर उमेश की बाइक से उसे कुलगांव ले गया। पुलिस डंपिंग यार्ड के पीछे जयराम कुशवाहा के खेत में तीनों ने एक साथ शराब पी।


इसके बाद राहुल व शुभम ने धारदार हथियार से उमेश की गला काटकर हत्या कर दी। बकौल एसपी राहुल और शुभम रामआसरे नगर मलिन बस्ती सीटीआई गोविंद नगर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी राहुल वाल्मीकि को जेल भेज दिया गया। शुभम की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed