{"_id":"5c7c1e82bdec22271f34394f","slug":"man-murdered-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक का गला फिर कलाई रेतकर बेरहमी से की हत्या, गले में फंसा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक का गला फिर कलाई रेतकर बेरहमी से की हत्या, गले में फंसा था चाकू
Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के महाराजपुर में कुलगांव पुलिस चौकी के पास खेत में एक युवक की धारदार हथियार से गला और कलाई रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे युवक का मोबाइल फोन और नगदी भी लूट ले गए। मौके से मिली शराब की शीशी और तीन गिलास से यह अंदेशा जताया जा रहा कि हत्या दो लोगों ने मिलकर की है और मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
चौकी के पास पुलिस का डंपिंग यार्ड है। यार्ड के पास में ही कुलगांव-खजुरिया लिंक रोड पर स्थित ट्यूबवेल के पीछे खेत में रविवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। धारदार हथियार (ब्लेड या चाकू) से उसका गला और कलाई रेती गई थी। गले में चाकू का टुकड़ा भी फंसा था।
विज्ञापन
शराब की बोतलें बहुत कुछ बयां कर रहीं थी
गांव के गोविंद प्रसाद ने यूपी-100 पर शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह, सीओ सदर भगवान सिंह, महाराजपुर थानाध्यक्ष शेष नारायण पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और मृतक के बारे में पूछताछ की। हालांकि कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका।
इस बीच गोविंद नगर की संजय नगर कच्ची बस्ती निवासी सुरेश पासी महाराजपुर थाने पहुंचा और फोटो देखकर शव की पहचान भाई उमेश पासी (22) के रूप में की। सुरेश ने पुलिस को बताया कि उमेश कैटरिंग का काम करता था। शादी-समारोह में चाट की दुकान लगाता था।
शनिवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। सुरेश ने इसकी शिकायत गोविंद नगर थाने में भी की थी। सुरेश के मुताबिक उमेश का मोबाइल और नगदी गायब है। उमेश को किसने और क्यों मारा, इस बारे में सुरेश भी पुलिस को कुछ नहीं बता सका। उसने किसी रंजिश से भी इनकार किया है।