फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man murdered his son in jalaun

'बटवारे की बात पर बाप बना बैरी', बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी मार उतार दिया मौत के घाट

Sun, 21 Oct 2018 12:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
man murdered his son in jalaun
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में डकोर थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घर में शोर-शराबा होते देख आरोपी पिता कुल्हाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद था। बेटा घर के बटवारे की मांग कर रहा था। पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव निवासी ब्रह्मादीन के दो बेटे थे। पुलिस ने बताया कि बड़ा बेटा उदयनारायण (26) आए दिन घर में बंटवारे की मांग लेकर पिता से विवाद करता था। शनिवार की देर शाम उदय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके बाद पिता-पुत्र में एक बार फिर से बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सिर से खून का फव्वारा छूट पड़ा....

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रह्मादीन अपने कमरे गया और वहां से हाथ में कुल्हाड़ी लेकर निकला। इसके बाद भी जब उदय शांत नहीं हुआ तो उसने बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से तेज वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से उदय के सिर से खून का फव्वारा छूट पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आस पड़ोस के लोग एकत्र होते इससे पहले ही ब्रह्मादीन कुल्हाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ब्रह्मादीन मामूली किसान है, बड़ा बेटा उदय खेती और मकान के बंटवारे को लेकर आए दिन घर में झगड़ता था। फिलहाल उदय की पत्नी सोनम की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed