घर पहुंचा कक्षा 3 का छात्र तो खून से सने कपड़े देख उड़ गए परिजनों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के एक गांव निवासी 11 वर्षीय मासूम बालक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। शाम के समय वह घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी गजेंद्र सिंह वहां पहुंच गया और मासूम को अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और गांव के बाहर खंडहर में ले गया।
जहां मासूम के साथ कुकर्म किया। खेतों से लौट रहे किसानों ने ललकारा तो आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम के खून से सने हुए कपड़े देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़ित मासूम के परिजनों ने थाना खरेला पहुंच घटना की तहरीर सौंपी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक बलात्कार, जानमाल की धमकी व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। खरेला थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।