फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man kidnapped 9 year old girl from delhi caught in mahoba

नौ साल की बच्ची का दिल्ली से अपहरण कर ट्रेन से जा रहा था आरोपी, रास्ते में जीआरपी ने पकड़ा

Mon, 03 Jun 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
man kidnapped 9 year old girl from delhi caught in mahoba
यूपी पुलिस फाइल फोटो
दिल्ली से नौ वर्षीय बालिका को अगवा करके संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से महोबा आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बालिका को मुक्त करा लिया है। दिल्ली के बुद्ध विहार फेस-1 विजय विहार निवासी सुनील की नौ वर्षीय पुत्री सीता लापता हो गई।
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला कि दिल्ली में रहकर काम करने वाला कमलेश पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बिलखी जनपद महोबा उसे अगवा कर ले गया है। तब पिता ने थाना विजय विहार दिल्ली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने जीआरपी एसपी झांसी व महोबा पुलिस अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम झांसी से सूचना मिली कि आरोपी बालिका के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा। सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग में जुट गए। ट्रेन रुकते ही उतरी सवारियों की चेकिंग की। प्लेटफार्म नंबर एक से आरोपी कमलेश को पकड़कर पुलिस ने बालिका को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर विजयपुर थाना दिल्ली के एसआई विशाल गुप्ता टीम के साथ जीआरपी थाना पहुंचे। जहां आरोपी और बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया गया। एसआई ने बताया कि बच्ची के अपहरण के संबंध में विजय विहार थाने में मुकदमा दर्ज है। अपहरण के पीछे युवक का क्या मकसद था, इसकी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed