फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man injured in gun shot at farrukhabad in land dispute

जमीन के विवाद में साढ़ूू को घेरकर मारी गोली, भाई की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Sep 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
man injured in gun shot at farrukhabad in land dispute
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
फर्रुखाबाद में जमीन की रंजिश में साढ़ूू ने खुड़ना खार गांव के सामने बाइक से आ रहे युवक को घेरकर गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से भी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ मास्टर सिंह ने अपने भाई राजू के साढ़ूू अशोक, जितेंद्र, एक अज्ञात निवासी मंगलीपुर कोतवाली कायमगंज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

 

इसमें बताया कि भाई राजू अपनी ससुराल जैतपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर में ही शादी के बाद से रह रहा था। वह रविवार को बाइक से गांव अल्लाहपुर आ रहा था। जब वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुढ़ना खार के सामने पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे साढ़ूू अशोक, उसके साथी जितेंद्र व एक अज्ञात युवक ने घेर लिया और उसे गोली मार दी। गोली बांह में लगने से राजू घायल हो गया।

हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसओ रामबाबू व सीओ कायमगंज अखिलेश राय मौके पर आए। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से राजू को लोहिया रेफर कर दिया गया। लोहिया में राजू की हालत गंभीर देख कर डाक्टर ने रेफर कर दिया। भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छोटे भाई राजू की साढ़ूू अशोक से जमीन की रंजिश चल रही है।

 

दोनों लोग ससुराल में ही रहते हैं। राजू की सास ज्ञान देवी ने दस बीघा जमीन अशोक के नाम कर दी थी। तभी से राजू और अशोक में जमीन की रंजिश है। एसओ रामबाबू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपियों  की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

दिनदहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप
शमसाबाद। युवक राजू को दिनदहाड़े हमलावरों ने गोली मार दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ अखिलेश राय ने सिपाहियों को फटकार लगाकर भीड़ को हटाने के  निर्देश दिया। सिपाहियों ने घटनास्थल से भीड़ को पीछे हटाया। मौके पर राजू की बाइक खड़ी थी और वहां खून भी पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed