फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man hanged himself after fight with wife in kanpur

कानपुर: पड़ोसियों को फ्लैट से आई तेज बदबू, पुलिस ने खोला दरवाजा तो पंखे से लटक रहा था युवक का शव

Sun, 01 Sep 2019 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
man hanged himself after fight with wife in kanpur
यूपी पुलिस
कानपुर के कलक्टरगंज में काहू कोठी स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के फ्लैट में सुपरवाइजर ने फांसी लगा ली। वह दो दिन पहले पत्नी से झगड़कर फ्लैट से चला गया था। इस लिए पुलिस घरेलू कलह को खुदकुशी का कारण बता रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर, गाजीपुर के केवई गांव निवासी जितेंद्र तिवारी (28) पत्नी दुर्गा के साथ काहूकोठी के वसुंधरा ग्रीन के अपार्टमेंट की पहली मंजिल के एक फ्लैट में रहता था। आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 30 अगस्त को किसी बात पर पत्नी से झगड़े के बाद जितेंद्र घर से चला गया था। शनिवार देर शाम परिजनों ने कलक्टरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को जितेंद्र की तलाश में कानपुर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह अपार्टमेंट भी गए। यहां पर एक फ्लैट से बदबू आने पर उनको कुछ शंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से देखा तो जितेंद्र फंदे से लटका दिखाई दिया।


उन्होंने फौरन दरवाजा खोला और फिर शव को फंदे से उतारा। क्लक्टरगंज इंस्पेक्टर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनाें ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed