फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man drown in ganga river in kanpur district

दोस्तों संग अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर घाट आया था युवक, डूबने से मौत

Mon, 03 Jun 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
man drown in ganga river in kanpur district
नदी में डूबा युवक लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवराजपुर में सोमवती अमावस्या पर क्षेत्र के खेरेश्वर गंगा घाट पर स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। आसपास स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने डूब रहे युवक को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक युवक को सीएचसी भेजा तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव परिजनों का सौंप दिया। शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह यादव ने बताया की उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी कस्बा के सुभाष नगर निवासी शनि (20) पुत्र पप्पू राठौर सोमवार को अपने दोस्तों के संग क्षेत्र के खेरेश्वर गंगा घाट पर स्नान करने आया था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय शनि अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास नहा रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई। काफी देर बाद युवक को खोज निकाला। तब तक पेट में अधिक पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शनि को सीएचसी भेजा। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, पर परिजन तैयार नहीं हुए। परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद उन्हें शव घर ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed