{"_id":"5d7e81a08ebc3e93c418aafa","slug":"man-drinks-acid-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: थाने में जहर खाने वाले के भाई ने पीया तेजाब, पत्नी ने जेठ पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: थाने में जहर खाने वाले के भाई ने पीया तेजाब, पत्नी ने जेठ पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Sun, 15 Sep 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पारिवारिक विवाद में नजीराबाद थाने में जहर खाने वाले युवक के भाई ने अब खुदकुशी का प्रयास किया। रविवार को कमरे में खुद को बंद कर उसने तेजाब पी लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया। पत्नी ने जेठ पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाया है।
नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नारायणपुरवा निवासी शैलेंद्र यादव ने मंगलवार रात नजीराबाद थाने में जहरीला पदार्र्थ खा लिया था। आरोप था कि उसका भाई दीपक और भतीजा सौरभ उसको मकान में हिस्सा नहीं देना चाहता है और उसे प्रताड़ित कर रहा है।

मामले में पुलिस ने दीपक और सौरभ पर एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को शैलेंद्र की अस्पताल से छुट्टी हो गई। रविवार को दीपक ने घर में खुद को कमरे में बंद कर तेजाब पी लिया। दीपक की पत्नी का आरोप है कि शैलेंद्र के घर पर आने के बाद से फिर विवाद शुरू हो गया।
वह बार-बार दोबारा जहर खाकर सभी को जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था। इस बीच दीपक ने तेजाब पी लिया। अब पुलिस दोनों मामलों में खुदकुशी करने का प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर दोनों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल दीपक का इलाज चल रहा है।
एक भाई कर चुका है खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक दीपक व शैलेंद्र का एक भाई जहर खाकर खुदकुशी कर चुका है। अब ये दोनों भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस ने जब इलाकाई लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पूरा परिवार हर रोज आपस में झगड़ा करता है। पड़ोसी भी उनके झगड़ों से त्रस्त हैं।