प्रेमी के जहर खाने की सूचना पर प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम, दहल गया हर किसी का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के औरास में मंगलवार सुबह युवक की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुंह से झाग निकलने से परिजन जहर खाने की आशंका जता रहे हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पड़ोसी युवती ने भी कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में युवती की शादी तय होने व युवती के परिजनों द्वारा उलाहना देने से आहत होकर युवक के जहर खाने की चर्चा है।
गांव निवासी राजकुमार (19) दिल्ली में पिता, मां व छोटे भाई के साथ रहकर फल का ठेला लगाता था। बीस दिन पूर्व वह गांव आ गया था और बाबा व दादी के पास था। दादी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब वह राजकुमार को उठाने पहुंची तो वह उसे मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। राजकुमार की मौत की सूचना पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जब उल्टियां शुरू हुईं तो परिजन उसे संडीला स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। यहांसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे घर ले आए।
जहां पूछताछ में युवती ने राजकुमार की मौत से आहत होकर कीटनाशक पीने की बात कही। सूचना पर दरोगा रामशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने दोनों के घर वालों से जानकारी ली। दरोगा के अनुसार युवती ने राजकुमार से प्रेम प्रसंग की बात कही। हालांकि राजकुमार ने क्यों जहर खाया इस बारे में उसके बाबा-दादी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ॉ दरोगा ने बताया कि युवती रैदास व युवक कहार बिरादरी का है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना की जांच की जा रही है। मृत युवक के माता-पिता दिल्ली से आ रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।