शराब का इतना नशा कि समझ न पाया और पी गया जहर
गांव गुलबाज नगर निवासी रमेश चंद्र (55) ने शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में घर में रखी जहर पी लिया। जब उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे डा. आलोक शर्मा ने ग्रामीण का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत के कारण उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया ।
ग्रामीण के पुत्र वीर सिंह ने बताया पिता शराब पीते है। शराब के धोखे जहरीली दवा पी ली थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर ले गए हैं। ब्यूरो