फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dies after being shot in suspicious circumstances

हरदोई: मेडिकल स्टोर संचालक की घर में ही गोली से मौत, पिता बोले हत्या पुलिस ने बताया आत्महत्या

Sun, 20 Oct 2019 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
man dies after being shot in suspicious circumstances
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पाली कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक की अपने ही परिसर में गोली लगने से मौत हो गई। पिता ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का मामला दर्ज करने वाली पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट मिलने का दावा करते हुए इसे खुदकुशी की घटना माना है।
विज्ञापन


वारदात के केंद्र में है पाली के विरहाना मोहल्ला निवासी गंगाप्रसाद दिवाकर का बड़ा बेटा विवेक। गंगाप्रसाद घर में ही क्लीनिक का संचालन करने हैं, जबकि बीफार्मा डिग्रीधारी विवेक (25) का इसी परिसर में मेडिकल स्टोर है। रविवार सुबह नौ बजे क्लीनिक के केबिन से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन

 

विवेक का चचेरा भाई विपिन कुमार केबिन में घुसा तो विवेक को गोली लगने के बाद लहूलुहान और बेसुध हालत में पाया। कनपटी के पास लगी गोली सिर के पिछले हिस्से से पार हो चुकी थी। घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद गंगाप्रसाद भी दौड़कर क्लीनिक के केबिन में दाखिल हुए।

तब तक विवेक की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे पाली थाने के इंस्पेक्टर डीपी सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने लिए। पुलिस को वहां से 315 बोर का खोखा मिला लेकिन कोई असलहा नहीं मिला। शाम तक की छानबीन के बाद पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी दी।
 


तब तक मृतक के पिता अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा चुके थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कराने वाले गंगाप्रसाद ने अपनी या बेटे की किसी से रंजिश से इन्कार किया है। सुसाइड नोट रूपी पत्र में एक युवक और युवती के नाम लिखे हैं।

विवेक ने दोनों पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। मामला विश्वासघात से टूटकर खुदकुशी का लग रहा है। जांच में ऐसा पाया गया तो दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हैंडराइटिंग का मिलान कराया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने विवेक का मोबाइल फोन, उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक और राइफल कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed