हरदोईः भांजी की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां भांजी की शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार रात भांजी की शादी से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया ग्राम पंचायत के चांदेपुर गांव निवासी विमल (18) पुत्र बलराम गुरुवार की रात सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में भांजी रेखा की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। विमल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक हेलमेट नहीं लगाये था।