फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dead body found in hardoi

तीन दिन पहले लापता हुआ था युवक, प्रेम प्रसंग में मारकर फेंका गया शव, अब मोबाइल खोलेगा हत्या के राज

Tue, 09 Apr 2019 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
man dead body found in hardoi
तालाब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरदोई के पिहानी हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव से रविवार से लापता प्लंबर का शव मंगलवार सुबह पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरेली के निकट टीले पर पड़ा मिला। पुलिस को जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंके जाने की बात पता चली है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर युवती और उसके माता-पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि तहरीर में प्रेम प्रसंग का उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी संजीव (35) पुत्र सुंदरलाल हैंडपंप की मरम्मत और पाइप लाइन डालने का कार्य करता था। रविवार सुबह वह घर से बाइक से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह जरेली के ग्रामीणों ने गांव में ही ताल के पास स्थित टीले पर संजीव का शव पड़ा देखा तो चौकीदार को जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

शव मिलते ही घर में मचा कोहराम

संजीव के शरीर पर चोटों के निशान थे। संजीव का गांव में आना-जाना था। पड़ोसी गांव अहरापुर में संजीव की ससुराल होने से सब उसे पहचानते थे। उसका शव मिलने की सूचना पर पिता सुंदरलाल, मां लज्जावती और पत्नी किरनदेवी मौके पर पहुंचे। संजीव की बाइक 100 मीटर दूर पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किरनदेवी ने जरेली निवासी संगीता, उसके पिता प्यारे और मां शकुंतला के विरुद्ध हत्या कर पति का शव फेंकने का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों की मानें तो संजीव का मोबाइल फोन उसके पास से ही बरामद हो गया है। सर्विलांस की मदद से इसका पूरा ब्योरा निकलवाया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि संजीव की हत्या सोमवार को की गई होगी, क्योंकि जिस तरह से चोट और खून के निशान ताजा हैं। उससे यह पता चलता है कि रविवार को उसकी हत्या नहीं हुई होगी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ब्योरा मिलते ही सब साफ हो जाएगा। संजीव माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी किरनदेवी और छह वर्षीय पुत्री सविता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed