फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dead body found hanged in dcm

डीसीएम में फंदे से लटका मिला युवक, पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Mon, 06 Apr 2020 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
man dead body found hanged in dcm
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव डीसीएम के पिछले हिस्से में लोहे के एंगल के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने प्रेमिका व उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


वहीं, पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी किशोर कुमार के परिवार में पत्नी अनीता, पांच बेटे और एक शादीशुदा बेटी है। किशोर ने बताया कि बेटा अर्जुन (18) फर्नीचर का काम करता था।
विज्ञापन


इलाके की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। उनका आरोप है कि रविवार देर रात युवती के परिजनों ने घर बुलाकर बेटे को पीटकर मार डाला। शव को ले जाकर गोविंद नगर पुल के नीचे खड़े जिल्लू खान के डीसीएम में दुपट्टे के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है कि अर्जुन पढ़ा लिखा नहीं था। ऐसे में वह सुसाइड नोट नहीं लिख सकता था। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। प्रेम प्रसंग में युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजन अगर तहरीर देंगे तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed