{"_id":"5b8c29a442c79246725bc035","slug":"man-committed-suicide-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई ने शराब पीने से मना किया तो जीटी रोड पर लेट गया, फिर जो किया उससे मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने शराब पीने से मना किया तो जीटी रोड पर लेट गया, फिर जो किया उससे मच गया कोहराम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय निवासी भूरा जाटव (25) अविवाहित था। उसके माता-पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। दुकानों पर फटे बोरों को रफू कर वह अपना पेट पालता था। भूरा शराब पीने का आदी था, इस पर भाई विनोद उसे डांटता रहता था। रविवार सुबह भी भूरा ने शराब पी ली। इस पर विनोद ने उसे डांट लगाई थी। इससे खफा होकर भूरा जीटी रोड पर लेट गया। इससे सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
इसके बाद बाजार चला गया
डेमो पिक
लोगों ने उसे उठाकर किनारे कर यातायात बहाल कराया। सड़क किनारे से उठकर भूरा घर चला गया। वहां फिर शराब पीने को लेकर विनोद से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद भूरा ने बाजार जाकर कीटनाशक खरीदा और उसे पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों भाई ने उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। मामले में किसी ने भी पुलिस सूचना नहीं दी है।