फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man brutally murdered in unnao

उन्नाव: युवक की गोली मारकर हत्या तालाब में फेंका शव, तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हुआ था

Fri, 23 Aug 2019 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in unnao
तालाब में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 3 दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर तालाब में मिला। युवक की कनपटी में दाहिनी तरफ गोली लगने जैसा जख्म है। शव पानी से ऊपर न आए इसके लिए पीठ पर ईट पत्थर बांधकर तालाब में डाल दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शव पानी के ऊपर आने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धर्मराज 35 पुत्र जियालाल 21 अगस्त बुधवार की शाम 7:00 बजे के करीब अपनी 13 वर्षीय बेटी नेहा से गांव में दोस्त के घर जाने की बात कह निकला था।
विज्ञापन


रात में वह दोस्त के साथ कालूखेड़ा स्थित एक होटल में खाना खाने भी पहुंचा। रात 10:00 बजे करीब उसका दोस्त तो घर पहुंच गया पर धर्मराज नहीं पहुंचा इस पर बेटी नेहा ने मौरावां के करदहा मायके गई मां श्रीदेवी को फोन पर जानकारी दी। गुरुवार सुबह श्रीदेवी घर पहुंची और खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मृतक धर्मराज की मां नन्हकई ने बहु श्रीदेवी और उसके नजदीकी युवक नवराज पुत्र कल्लू पर शक जता पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को ही लापता धर्मराज की पत्नी व उसके करीबी नवराज को हिरासत में ले लिया। एसपी एमपी वर्मा, एसपी विनोद कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed