फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man brutally murdered in hardoi by friends

नशेबाजी के दौरान साथियों ने युवक को पीटकर की बेरहमी से हत्या, नहीं भरा मन तो शव को तेजाब से नहलाया

Mon, 08 Jul 2019 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in hardoi by friends
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हरदोई के सैदापुर गांव में नशेबाजी में हुए विवाद में रविवार देरशाम कारपेंटर की उसके ही साथियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया। आरोपियों ने शव को तेजाब से भी जलाने की कोशिश की। भाई ने शराब के नशे में विवाद होने के बाद गांव के ही पांच लोगों पर हत्या कर शव तेजाब से जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सैदापुर निवासी मनोहर (35) पुत्र रामऔतार कारपेंटर का काम कर पत्नी और दो बेटियों का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, मनोहर शराब का लती था। इन दिनों उसकी पत्नी रीता अपने मायके हरियावां गई थी। भाई पप्पू के मुताबिक, शनिवार को मनोहर पत्नी से मिलकर लौटा था।
विज्ञापन


 

रविवार की सुबह आठ बजे नए काम के लिए बात करने की बात कहकर गांव के ही एक युवक के साथ निकला था। देरशाम सात बजे गांव के बाहर खेत में अधजली हालत में शव पड़े होने की सूचना पर परिजन पहुंचे और सांसे चलती समझ घर ले आए और एक डाक्टर को दिखाया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पप्पू ने बताया कि भाई को रविवार को दोपहर गांव निवासी देवेंद्र सिंह, गिरीश सिंह, नन्हे सिंह, शोभित और दिनेश पाल सिंह संग ट्यूबवेल पर शराब पीते लोगों ने देखा था। यहां नशे में विवाद में पांचों लोगों ने भाई की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। उधर, पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, मनोहर के सिर पर  किसी वजनी चीज से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हुई।

शरीर पर चार अन्य चोटों के निशान संग तेजाब से शव जला मिला है। पप्पू का आरोप है कि आरोपियों ने भाई की पीट-पीटकर हत्या की और शव को तेजाब से जलाने का भी प्रयास किया। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भाई की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed