फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man brutally murdered in fatehpur

घर के बाहर कंचे खेल रहे बच्चाें में हुई लड़ाई, बीच-बचाव करने आए युवक को पड़ोसियों ने मार डाला

Fri, 17 Jan 2020 03:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jan 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in fatehpur
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हथगाम थाने के एक गांव में बच्चों के गोली (कंचा) खेलने के दौरान विवाद होने पर पड़ोसी ने घर के मुखिया की हत्या कर दी। उन्हें डंडे से बेरहमी से पीटा गया, अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पड़ोस के दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


घटना मोती का पुरवा मजरे मखदूमपुर की है। रामकुमार उर्फ राजकुमार पाल(50) और पट्टीदार सुरेश पाल आसपास रहते हैं। दोनों घरों के बच्चे गुुरुवार को कंचा खेल रहे थे। बच्चों में खेल के दौरान विवाद और मारपीट होने लगा। दोनों घरों के बड़े निकले और देखते ही देखते वे भी भिड़ गए।
विज्ञापन


रामकुमार के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के सुरेश पाल व उनके सगे भाई राम बहादुर ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। रामकुमार को पकड़ कर बेरहमी से पीट दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने इलाज के बाद घर भेज दिया लेकिन शुक्रवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। रामकुमार के बेटे आशू पाल ने सुरेश एवं राम बहादुर(दोनों सगे भाई) के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed