{"_id":"5dc439348ebc3e5b22642afb","slug":"man-body-found-hanged-on-tree-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में मजदूर की लाश नीम के पेड़ पर लटकी मिली, इलाके में मच गया हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में मजदूर की लाश नीम के पेड़ पर लटकी मिली, इलाके में मच गया हड़कंप
Thu, 07 Nov 2019 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के कमालगंज रामलीला मैदान के निकट एक बाग में नलकूप की कोठरी के पास खड़े नीम के पेड़ पर गुरुवार को अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहां उसके भाई ने शिनाख्त की।
रामलीला मैदान के निकट हरीश गुप्ता के बाग में शनिवार की सुबह 10.30 बजे नीम के पेड़ पर संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव अंगौछे के फंदे से लटका देखा गया। इस पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर व थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर नीचे रखवाया। मौके पर मौजूद वेदराम मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता था। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि पास में स्थित फिरोज गांधी जनता कॉलेज में कंप्यूटर लैब में चौकीदारी करने वाले इंद्रा नगर निवासी झब्बू के पास आता जाता था।
झब्बू कुछ माह पूर्व नौकरी छोड़ कर दिल्ली नौकरी करने चला गया था। मरने वाला अधेड़ शराब पीने का आदी था। कुछ लोगों ने उसे गांव बिचपुरी निवासी बताया। दरोगा मो. सरताज ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बिचपुरी गांव से जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी कप्तान पुत्र पातीराम को घटना के बारे में जानकारी हुई।
इस पर वह परिजनों के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहां उसने शव की अपने भाई दीवान पुत्र पातीराम के रूप में शिनाख्त की। भाई कप्तान ने बताया कि बिचपुरी गांव में उनके नाना-नानी रहते थे। दीवान की शादी नहीं हुई वह बिचपुरी में रहकर मजदूरी कर रहा था। नाना-नानी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी।