फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man and woman fight for bathing in river

नदी में नहा रहे थे चार युवक तभी वहां कुछ महिलाएं भी पहुंच गई, आप यकीन नहीं करेंगे फिर जो हुआ

Sat, 02 Feb 2019 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
man and woman fight for bathing in river
डेमो
हमीरपुर बेतवा नदी में शुक्रवार की दोपहर चार युवक नहा रहे थे। जिन्हें सब्जी की बारी में काम कर रही महिलाओं ने मना किया। महिलाओं के मना करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर बारी में काम कर रहे लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित बेतवा नदी में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे चार युवक नहा रहे थे। जिन्हें पास में लगी सब्जी की बारी में काम कर रही वृद्धा सोमवती ने नहाने से मना किया। चारों युवक महिला से विवाद करने लगे। बारी में काम कर रही अन्य महिलाएं ममता, गुंजा, किरन आ गईं।
विज्ञापन


जिस पर युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने ललकारा। इस पर भाग रहे युवकों में एक युवक को पकड़ लिया। उन लोगों ने युवक को रास्ते में मारते हुए कोतवाली लाकर  पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने युवकों पर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी लाला पुत्र जब्बर निवासी रमेड़ी तरौस को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed