फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man accused of rape with daughter in farrukhabad

कलयुगी बाप की घिनौनी करतूत! बेटी से दुष्कर्म और बेटे को मारी सरिया, पत्नी ने पुलिस से कही ये बातें

Sun, 12 Aug 2018 12:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
man accused of rape with daughter in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी की पत्नी ने पुलिस स्टेशन जाकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पति पर आरोप है कि रात में बेटे पर सरिया से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता रविवार को अपनी सौतेली बेटी (12) को करौंदे तोड़ने के बहाने पास के गांव ले गया। साथ में उसकी छोटी बहन (6) भी गई। वहां झाड़ियों में वो बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शाम को अकेली ही घर लौटी बेटी ने मां को सारी जानकारी दी। मां ने ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


 

महिला अपने सभी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी

man accused of rape with daughter in farrukhabad
डेमो पिक
प्रधान ने आरोपी पति की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को महिला के दो बेटे करौंदे तोड़ने गए तो वहां पर आरोपी पहले से मौजूद था। दोनों बेटे सौतेले पिता को पकड़कर लाए और एक ग्रामीण के घर में बंद कर दिया। अगले दिन शुक्रवार की रात महिला अपने सभी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी।

इसी दौरान आरोपी पिता घर आया छत पर सो रहे बड़े बेटे पर सरिया से वार कर दिया। उसके पेट में भी सरिया मार दी। हालांकि इधर उधर हो जाने से सरिया उसके पेट में नहीं घुसी। जब तक सभी लोग जग पाते वो छत से कूद कर भाग गया। शनिवार सुबह परिजनों ने थाने आकर मामले की तहरीर दी।


 

आठ साल पहले की थी महिला ने दूसरी शादी

man accused of rape with daughter in farrukhabad
डेमो पिक
इसके बाद छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों भाई बहनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि मेडिकल के बाद पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई थी वह नहीं मिला। जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 


महिला ने बताया कि पहले उसकी शादी पड़ोस के एक गांव में हुई थी। उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पांच बच्चे थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बच्चों का लालन पालन नहीं कर पा रही थी। इससे उसने आठ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसके चार अन्य बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed