{"_id":"59f0d8184f1c1bc9678b7a29","slug":"malaria-is-spreading","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा मलेरिया का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा मलेरिया का प्रकोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लाइन लगाए खड़े मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबादः जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप नहीं थम रहा है। हाल यह है कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों की मौजूदगी के बाद भी लोहिया अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है। यहां जांच में ज्यादातर मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो रही है।
लोहिया अस्पताल में बुधवार को बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज पहुंचे। कुल 1282 मरीजों ने पंजीकरण कराया। अस्पताल में फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी थी। मरीज पहले दिखाने को लेकर आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे।
इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश तिवारी के कक्ष में भी मरीज की भीड़ लगी थी। बच्चों के साथ ही बड़ों को भी देखा जा रहा था। ईएनटी सर्जन डॉक्टर मनोज रतमेले के कक्ष में भी मरीजों की लाइन लगी थी। बुखार पीड़ित 78 मरीजों के खून की जांच कराई गई। पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि की गई। दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दवा लेने को लेकर लगी थी। उधर, जिले में मलेरिया विभाग के कई लोगों के स्टाफ छुट्टी से लौट कर न आने के कारण जिले की रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हो पाई है।