{"_id":"639ff0f7b72f29100169a6f6","slug":"major-road-accident-on-agra-expressway-bus-collided-with-truck-due-to-fog-many-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, कोहरे की वजह से ट्रक में टकराई बस, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, कोहरे की वजह से ट्रक में टकराई बस, तीन की मौत
Mon, 19 Dec 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:35 AM IST
सार
कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस ट्रक में पीछे टकरा गई, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
औरैया में बड़ा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हरिद्वार से लखनऊ जा रही बस कोहरा होने के करण खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक व आगे की ओर बैठी दो सवारियों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जानकारी पर एरवाकटरा पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे घायलों को बाहर निकालकर सैफई अस्पताल के लिए भेजा।
किलो मीटर 137 के पास सोमवार तड़के एक ट्रक कोहरा होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया। कोहरे की धुंध में दिखाई न देने पर सुबह आठ बजे के करीब हरिद्वार से लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में पीछे से जा टकराई।
हादसे में बस चालक पप्पू यादव (50) निवासी ब्रहमपुर मथुरा, महेश चंद्र (32) पुत्र बसंत कुमार निवासी गौरा कटारी जिला अमेठी व एक अन्य सवारी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भेजा है। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया की कोहरे के कारण घटना हुई है। शव कब्जे में लिए गए है। मृतकों के बारे में जानकारी की जा रही है।