{"_id":"5cb20e71bdec22145f53aad3","slug":"major-reshuffle-in-iit-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर में हुए बड़े फेरबदल, बदलाव की वजह जानकर खुश हो जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर में हुए बड़े फेरबदल, बदलाव की वजह जानकर खुश हो जाएंगे आप
Sat, 13 Apr 2019 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं। संस्थान में एक डीन समेत चार एसोसिएट डीन बदल दिए गए जबकि दो नए डीन के पद भी सृजित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि संस्थान शोध, इनोवेशन के साथ मार्केटिंग और ब्रांड वैल्यू को प्रमोट करने की कोशिश में जुट गया है, इसी क्रम में बदलाव किए गए हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के आदेश के मुताबिक प्रो. बीवी फणी की जगह अब केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह डीन रिसोर्स और एलुमनाई पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीन इंटरनेशनल अफेयर्स केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर योगेश एम जोशी नए डीन होंगे। पहली बार प्रशासनिक मामलों की देखरेख के लिए डीन एडमिनिस्ट्रेशन पद का सृजन किया है। इसकी जिम्मेदारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर ओंकार दीक्षित को दी गई है।

इंस्टीट्यूट प्रशासन डिजिटल माध्यम को अपनाने जा रहा है
आईआईटी को दुनिया भर में प्रमोट करने के लिए और संस्थान की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इंस्टीट्यूट प्रशासन डिजिटल माध्यम को अपनाने जा रहा है। इसके लिए पहली बार संस्थान में डीन ऑफ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ऑटोमेशन पद का सृजन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर सुमित गांगुली को दी गई है। प्रो. गांगुली के अधीन कंप्यूटिंग एंड नेटवर्किंग सुविधाएं, इंस्टीट्यूट ऑटोमेशन प्रोजेक्ट, इंस्टीट्यूट वेबसाइट एंड डिजिटल आरकाइव्स, डिजिटलाइजेशन ऑफ वेकरियर एक्टिविटी ऑफ लाइब्रेरी की जिम्मेदारी होगी।
इन्हें बनाया गया एसोसिएट डीन
- पहली बार इंस्टीट्यूट प्रशासन ने एसोसिएट डीन ऑफ फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर-2 का पद बनाया है। इसकी जिम्मेदारी प्रोफेसर पार्थसारथी सेन शर्मा को मिली है। प्रो. पार्थ सारथी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से हैं।
- एसोसिएट डीन ऑफ हॉल अफेयर्स के पद पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर केवी श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। अभी तक प्रो. कांतेश बलानी इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इंडस्ट्री को संस्थान से जोड़ने पर होगा जोर
- एसोसिएट डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स पद पर केमिस्ट्री विभाग के प्रो. निशांत एन नायर को नियुक्त किया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी प्रो. राजीव गुप्ता के पास थी।
- एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स पद की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज के प्रोफेसर के. रविप्रिया को दी गई है। अभी तक यह जिम्मेदारी प्रो. जे रामकुमार के पास थी।
संस्थान प्रशासन ने पहली बार एसोसिएट डीन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट पद का सृजन किया है और इसकी जिम्मेदारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर तरुण गुप्ता को दी है। प्रो. गुप्ता कॉरपोरेट संबंधों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कम्युनिकेशन सेल को भी हेड करेंगे। इसके अलावा विभिन्न इंडस्ट्री को इंस्टीट्यूट से जोड़ने, डीओआरडी की वेबसाइट का संचालन करने, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिलने वाले विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट को भी हेड करेंगे। स्टूडेंट जिमखाना के एक्टिविटी भी प्रो. तरुण की देखरेख में ही होगी।