फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maitha SDM Transfer on boycott of lawyers

वकीलों के कार्य बहिष्कार पर हटे मैथा एसडीएम

Fri, 03 Sep 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Maitha SDM Transfer on boycott of lawyers
शिवली। मैथा तहसील के अधिवक्ता से मारपीट के मामले मेें सवा माह से चल रहा वकीलों का कार्य बहिष्कार एसडीएम रामशिरोमणि पर भारी पड़ गया। डीएम ने उन्हें मैथा से हटाकर मुख्यालय मेें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है। वहीं मुख्यालय से विजय प्रकाश तिवारी को मैथा तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मैथा तहसील के अधिवक्ता रामनरेश कमल के साथ मारपीट लूट व आरोपियों के कब्जे से तहसील की जगह खाली कराने को लेकर अधिवक्ता पिछले 39 दिन से लगातार कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कई बार वार्ता के बाद भी मामला हल नहीं हो सका था। मैथा तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन मेें अकबरपुर, डेरापुर समेत अन्य तहसीलों के अधिवक्ता भी कार्य बहिष्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

जिसकी गाज आखिरकार मैथा के एसडीएम रामशिरोणि पर गुरुवार को गिर गई। डीएम जेपी सिंह ने उन्हेें माती मुख्यालय मेें संबद्ध कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मैथा तहसील में कार्यभार ग्रहण करते हुए नवागत एसडीएम विजय प्रकाश ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायर्स एसोसिएशन तहसील मैथा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व महामंत्री राजा तिवारी ने कहा कि एसडीएम का स्थानांतरण समस्या का हल नहीं है। हालांकि डीएम ने इतने दिनों बाद उनका दर्द समझा है। जिससे अधिवक्ताओं को अतिशीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
कानपुर देहात। मैथा तहसील के अधिवक्ता के साथ हुई लूट व मारपीट की घटना में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज न करने के विरोध में अधिवक्ता समिति अकबरपुर के सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे। समिति के अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि समिति मैथा में चल रही हड़ताल का समर्थन करती है।

अधिवक्ताओं की मांग पूरी होने तक अकबरपुर तहसील के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान सुरेंद्र राठौर, सुनील सविता, विपिन दीक्षित, हरिनाम कटियार, राघवेंद्र सिंह, आलोक शर्मा, उमेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed