{"_id":"663797c31fd759772a062757","slug":"mahoba-young-man-who-jumped-into-the-well-to-save-his-cousin-died-by-drowning-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: चचेरे भाई को बचाने कुएं में कूदे युवक की डूबकर मौत, इकलौते बेटे की मौत से बुझा घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: चचेरे भाई को बचाने कुएं में कूदे युवक की डूबकर मौत, इकलौते बेटे की मौत से बुझा घर का चिराग
Sun, 05 May 2024 08:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 May 2024 08:02 PM IST
सार
Mahoba News: कुएं में पैर फिसलने से गिरे चचेरे भाई को बचाने कूदे युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दीपक अनुरागी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव में खेत में बने कुएं में पैर फिसलने से गिरे चचेरे भाई को बचाने कूदे युवक की डूबकर मौत हो गई। चचेरे भाई को बाद में ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। मझलवारा निवासी कमलेश अनुरागी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
रविवार की सुबह उनका बेटा दीपक (22) और भतीजा कृष (15) खेत गए थे। कृष खेत में बने कुएं से पानी निकालने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। यह देख दीपक उसे बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन वह डूबने लगा। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद किसान दौड़ पड़े। रस्सी डालकर कुएं में उतरे किसानों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।
दीपक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक अपने पिता कमलेश का इकलौता बेटा था। उधर, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।