{"_id":"6402fa22285b769790015d33","slug":"mahoba-worker-dies-after-getting-trapped-in-the-belt-of-crusher-plant-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: क्रशर प्लांट की मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: क्रशर प्लांट की मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप
Sat, 04 Mar 2023 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में क्रशर प्लांट की मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना पनवाड़ी क्षेत्र के रावत ग्रेनाइट जमाला में क्रशर प्लांट की मशीन के पट्टे में फंसकर श्रमिक की मौत हो गई। धूल के गुबार के बीच श्रमिक गिट्टी में दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की अनदेखी कर क्रशर प्लांट संचालित होने से घटनाएं हो रही हैं।
थाना कबरई के महेबा गांव निवासी छोटेलाल (45) रावत ग्रेनाइट जमाला में काम करता था। शुक्रवार रात वह क्रशर प्लांट में काम करते समय मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। पट्टे में फंसकर छोटेलाल नीचे गिर गया और ऊपर से गिर रही गिट्टी में दब गया। इस दौरान काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने छोटेलाल को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर क्रशर प्लांट का संचालन किया जा रहा है। मशीनों की स्क्रीन पर न तो एमएस सीट लगाई गई है और न ही धूल उड़ने से रोकने के लिए वाटर स्प्रिंकलर। जिससे घटनाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि क्रशर मशीन में हाथ फंसने से श्रमिक गिर गया। ऊपर से गिर रही गिट्टी में दबने से मौत हुई है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।