{"_id":"66d0808a5b3b6c987807b35a","slug":"mahoba-while-laying-a-new-line-an-electric-pole-broke-and-fell-on-a-student-death-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: नई लाइन बिछाते समय छात्रा के ऊपर टूटकर गिरा बिजली पोल, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: नई लाइन बिछाते समय छात्रा के ऊपर टूटकर गिरा बिजली पोल, मौत से मचा कोहराम
Thu, 29 Aug 2024 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:42 PM IST
सार
Mahoba News: नई लाइन बिछाते समय बिजली पोल टूटकर छात्रा पर गिर गया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। इंटरमीडिएट की छात्रा साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
प्रीति पाल की फाइल फोटो व नई केबल डालते समय इस तरह बिजली पोल टूटने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेलाताल थाना अजनर के जैलवारा गांव में नई लाइन बिछाते समय बिजली का पोल टूटकर गिरने से साइकिल सवार इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई। बिजली कर्मचारी खंबे में लाइन बांधकर ट्रैक्टर से खींच रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
जैलवारा निवासी हरीचंद्र की बेटी प्रीति पाल (16) दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अजनर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। गुरुवार की दोपहर वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने अजनर जा रही थी। इसी दौरान गांव में पुराने बिजली तारों को निकालकर नई केबल डाली जा रही थी। केबल खंबे में बांधकर कर्मचारी ट्रैक्टर से खींच रहे थे। तभी बिजली खंभा टूटकर छात्रा के ऊपर गिर गया। इससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी जैतपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता जनपद मथुरा में मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। जिसे घटना की सूचना दी गई। छात्रा की मौत से बड़ी बहन अनीता व छोटे भाई सतीश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।