फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: wall fell on the brother and sister, brother died

Mahoba: भाई-बहन पर कच्चे मकान की दीवार गिरी, भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Jul 2023 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 06:25 PM IST
सार

यूपी के महोबा में दर्दनाक हादसा हुआ। भाई-बहन पर कच्चे मकान की दीवार गिर पड़ी। हादसे में भाई ने दम तोड़ दिया। जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Mahoba:  wall fell on the brother and sister, brother died
कच्चे मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में चरखारी कोतवाली चरखारी के जतौरा गांव में दुकान से टॉफी खरीदने जा रहे भाई-बहन पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से तीन वर्षीय मासूम भाई की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बहन को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। जतौरा गांव निवासी राजकुमार की पुत्री दिव्या (06) अपने भाई राज (03) के साथ बुधवार की दोपहर किराना दुकान से टॉफी व बिस्किट लेने जा रही थी।

विज्ञापन


तभी गांव के सरजू प्रसाद के मकान की कच्ची दीवार ढह गई। जिससे भाई-बहन दीवार के नीचे दब गए जबकि आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में ग्रामीणों ने मलबे में दबे भाई-बहन को बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया जबकि दिव्या की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया।

विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार कृष्णराज सिंह, चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। राजकुमार के दो पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र अंशू नौ वर्ष का है जबकि मृतक राज सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों में सीलन आने से घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed