फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Village head said - there is a lot of corruption in the area

महोबा: ग्राम प्रधान बोलीं- क्षेत्र में भ्रष्टाचार बहुत है, अधिकारियों ने शिकायत नहीं सुनी तो दे दूंगी इस्तीफा

Sun, 31 Oct 2021 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Oct 2021 08:00 PM IST
सार

प्रधान का आरोप है कि उनके गांव में तैनात लेखपाल उच्च अधिकारियों के रहमोकरम पर भ्रष्टाचार कर रहा है। मनरेगा मजदूरों का आय प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी कर रहा है। जिन लोगों की आय अधिक है उनके कम आय का प्रमाण पत्र बना रहा है। उगाही के लिए दबाव बनाता है।  

विज्ञापन
Mahoba: Village head said - there is a lot of corruption in the area
राजकुमारी, ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार का आरोप लगा लेखपाल की शिकायत करने वाली ग्राम पंचायत मिरतला की प्रधान राजकुमारी कार्रवाई न होने से आहत हैं। शनिवार को उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार बहुत है, अब अगर अधिकारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी तो इस्तीफा दे देंगी।
विज्ञापन


प्रधान का आरोप है कि पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लेखपाल मनमाने तरीके काम कर रहा है। ग्रामीण उनसे शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रधान होने के बाद भी वे मदद नहीं कर पा रही हैं। प्रधान राजकुमारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


प्रधान का आरोप है कि उनके गांव में तैनात लेखपाल उच्च अधिकारियों के रहमोकरम पर भ्रष्टाचार कर रहा है। मनरेगा मजदूरों का आय प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी कर रहा है। जिन लोगों की आय अधिक है उनके कम आय का प्रमाण पत्र बना रहा है। उगाही के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार जिलाधिकारी से कर चुकी हैं शिकायत 
ग्राम प्रधान ने बताया कि दो बार तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार से 30 जून 2021 और 06 अक्तूबर को शिकायत कर चुकी ह्रूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। अब नए जिलाधिकारी मनोज कुमार से भी मामले को लेकर शिकायती पत्र भेजा है। 

मामले को लेकर जानकारी नहीं हैं। अगर महिला ग्राम प्रधान को शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed