{"_id":"66607c560a6b23879701cbf6","slug":"mahoba-trying-to-misdeed-with-student-after-kidnapping-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 Jun 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2024 08:29 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा में शहर के एक मोहल्ले से दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी युवक शहर में किराये का मकान लेकर बच्चों को पढ़ाने के लिए परिवार समेत रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी को विद्यालय और कोचिंग आने-जाने के दौरान एक युवक कई दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि तीन जून की दोपहर तीन बजे छात्रा कोचिंग से वापस लौट रही थी। तभी कीरत सागर के पास एक युवक ने उसे रोक लिया और असलहे के दम पर जबरन बाइक में बैठाकर अपने कार्यालय ले गया। जहां दुष्कर्म की कोशिश की। कार्यालय में पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने भी सहयोग किया।
पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। तब पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। कार्रवाई न होने पर एसपी अपर्णा गुप्ता को पूरा मामला बताया। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी नानू जुबैर व दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।