फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Truck crushed a young man who fell in a collision of bikes, died

Mahoba: बाइकों की भिड़ंत में उछलकर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 13 Apr 2023 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Apr 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Truck crushed a young man who fell in a collision of bikes, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बैंदो मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में उछलकर सड़क पर गिरे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि चार बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी राजेंद्र (27) अपने साथी प्रकाश (40) व कपूरा (35) के साथ गुरुवार सुबह बाइक से कस्बा पनवाड़ी आ रहा था। तभी हाईवे पर बैंदो मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक में पीछे बैठा कपूरा उछलकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान झांसी की ओर जा रहा ट्रक कपूरा को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सड़क पर खून से लथपथ पड़े राजेंद्र, प्रकाश और दूसरी बाइक पर सवार दिदवारा निवासी विकास (24) व अमित (18) को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed