फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Truck collided with bike riders, two died

Mahoba: ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

Sat, 25 Mar 2023 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Mar 2023 03:41 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Mahoba: Truck collided with bike riders, two died
मृतक युवकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर महोबा-कबरई रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी सुनील कुशवाहा (23) मकरबई गांव स्थित राजा नट का बटाई पर खेत लिए था। फसल पककर तैयार हो जाने पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे सुनील अपने साथी अंसार (18) के साथ बाइक से फसल की थ्रेसिंग कराने खेत जा रहा था। हाईवे पर कबरई के पास स्थित राधे श्याम सेल्स कॉर्पोरेशन के सामने महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। जिससे बाद ट्रक चालक बाइक व दोनों युवकों को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। रात का समय होने के चलते हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। एक पखवाड़े पहले शहर में स्कूटी सवार दादा व पौत्र को डंपर ने टक्कर मारकर एक किमी तक घसीटा था। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed