फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Three more scorched women including the bride died

महोबा: दुल्हन समेत तीन और झुलसी महिलाओं ने दम तोड़ा, पांच दिन पूर्व सिलिंडर फटने से खौलते तेल की चपेट में आईं थीं तीनों

Tue, 22 Feb 2022 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

महोबा में बीती 17 फरवरी को वर पक्ष के लोग पहली विदा के लिए घर आए थे। रिश्तेदारों के स्वागत के लिए परिवार की महिलाएं भोजन पका रही थीं। तभी तेज धमाके के साथ पास में रखा छोटा सिलिंडर फट गया था। सिलिंडर फटने से कढ़ाई में बन रही मिठाई का गर्म तेल उछलने से नवविवाहिता समेत सात महिलाएं झुलस गई थीं।

विज्ञापन
Mahoba: Three more scorched women including the bride died
नवविवाहिता अंजलि, सुधा व प्रेमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में पांच दिन पूर्व बेटी की विदाई के वक्त सिलिंडर फटने पर खौलते तेल से झुलसी तीन और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को दम तोड़ने वाली इन तीन महिलाओं में वह बेटी भी शामिल है, जिसने पांच दिन पहले ही सुहाग का जोड़ा पहना था।
विज्ञापन


नवविवाहिता के अलावा उसकी दो चाची ने भी दम तोड़ दिया है। परिवार में तीन मौतों से कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता की दादी की सोमवार को ही मौत हो चुकी है। हादसे में झुलसी चार महिलाओं की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


हादसे में एक ही परिवार की सात महिलाएं झुलसी थीं। मौजा सिरसीकलां निवासी मुन्ना श्रीवास की पुत्री अंजलि की शादी नौ फरवरी को झांसी के गरौठा निवासी प्रवेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजलि मायके आ गई थी। बीती 17 फरवरी को वर पक्ष के लोग पहली विदा के लिए घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के स्वागत के लिए परिवार की महिलाएं भोजन पका रही थीं। तभी तेज धमाके के साथ पास में रखा छोटा सिलिंडर फट गया था। सिलिंडर फटने से कढ़ाई में बन रही मिठाई का गर्म तेल उछलने से नवविवाहिता अंजलि (21), मां कौशल्या उर्फ बिट्टन (40), चाची सुशीला (35), प्रेमा (42) व सुधा (36), दादी जमुनिया (65) व सुकर्तिन (52) बुरी तरह झुलस गईं थीं।

जिन्हें इलाज के लिए झांसी भेजा गया था। सोमवार की देर शाम झांसी में इलाज के दौरान नवविवाहिता की दादी जमुनिया की मौत हो गई थी। मंगलवार को नवविवाहिता अंजलि, उसकी चाची सुधा व प्रेमा की भी इलाज के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम झांसी में कराया जा रहा है। देर रात तक तीनों के शव गांव पहुंचने की संभावना है। परिजनों ने बताया कि परिवार की तीन अन्य महिलाओं की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed