{"_id":"6803ccbb918c3008ad06206b","slug":"mahoba-the-groom-s-side-refused-to-marry-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष का शादी से इन्कार, एक दिन पहले फोन कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष का शादी से इन्कार, एक दिन पहले फोन कर कही ये बात
Sat, 19 Apr 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:52 PM IST
सार
Mahoba News: दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने एक दिन पहले शादी से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा में मोहल्ला बंधानवार्ड में दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंधानवार्ड निवासी रमेश यादव ने अपनी बेटी की शादी जनपद हमीरपुर के राठ निवासी कोमल सिंह के साथ तय की थी। 20 अप्रैल को राठ के एक मैरिज गार्डन से शादी होना थी।
विज्ञापन
18 अप्रैल को बेटी का मंडप हुआ। जिसमें परिचितों और रिश्तेदारों को खाना दिया गया। बताया कि वर पक्ष के लोगों ने 18 लाख रुपये दहेज की मांग की थी। जिसमें से वह आठ लाख रुपये दे चुका है। शेष दस लाख रुपये व दान-दहेज बाकी था। शनिवार की सुबह संबंध कराने वाले व्यक्ति का फोन आया।। उसने 25 लाख रुपये नकद और चार पहिया गाड़ी की मांग किए जाने की बात कही। बताया कि यदि दहेज नहीं दे पाओगे तो शादी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
वधू पक्ष के पिता ने आरजू मिन्नत की। बताया कि सभी रिश्तेदार आ चुके हैं। दहेज का सामान भी खरीदकर वर पक्ष को दे दिया है। 20 अप्रैल को बेटी को राठ लेकर जाना था। अब वर पक्ष के लोग शादी से इनकार कर रहे हैं और दूल्हे को कहीं छिपा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन