{"_id":"64327b286db3069aa8064c66","slug":"mahoba-student-hanged-himself-to-death-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, पशुबाड़े में लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, पशुबाड़े में लटकता मिला शव
Sun, 09 Apr 2023 02:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक नीतेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में श्रीनगर थाना के भंडरा गांव में कक्षा पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पशुबाड़े में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भंडरा गांव निवासी रामनाथ पाल का पुत्र नीतेश पाल (11) परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांचवीं का छात्र था। शनिवार को वृद्ध दादी घर पर लेटी थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। तभी नीतेश घर के पीछे बने पशुबाड़े में चला गया और लट्ठे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजन जब घर पहुंचे तो नीतेश गायब मिला। पशुबाड़े में पहुंचने पर छात्र का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नीतेश मंदबुद्घि था। घटना से मां बालकुंवर, बहन नेहा व भाई नीलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन