फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Mother and son died after coming in contact with high tension line passing over roof

Mahoba: छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बचाने के प्रयास में बेटी भी झुलसी

Sun, 29 Sep 2024 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बचाने के प्रयास में बेटी झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Mahoba: Mother and son died after coming in contact with high tension line passing over roof
मां-बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में छत पर रखी तिल की फसल को सुखाने के लिए पलटते समय लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छूने से मां-बेटे की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। बचाने के प्रयास में बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिजहरी गांव निवासी ध्रुव यादव परिवार समेत खेती-किसानी करता था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले आठ बीघा भूमि में बोई गई तिल की फसल कटने के बाद उसे मकान की छत पर सुखाने के लिए रखा था। बारिश होने के चलते फसल भीग गई थी। रविवार की दोपहर धूप निकलने पर ध्रुव यादव (36), उसकी मां रामबाई (58) और बहन ऊषा (26) छत पर रखी तिल की फसल को पलट रहीं थीं। ध्रुव लोहे के पाइप से फसल पलटा रहा था। तभी छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में लोहे का पाइप छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने दौड़ी मां और बहन भी पाइप में चिपक गईं। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऊषा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक ध्रुव के पिता धर्मजीत का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए कहा गया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे हादसा हुआ। उधर, थानाध्यक्ष श्रीनगर शिवपाल सिंह कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक साथ मां-बेटे की मौत से ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed