{"_id":"5f9ee29c176c50517b4c403e","slug":"mahoba-kand-sit-inspected-the-spot-in-crusher-businessman-indrakant-tripathi-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड: क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड में एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड: क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड में एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Sun, 01 Nov 2020 11:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले की विवेचना कर रही रेंज एसआईटी ने रविवार को कस्बा कबरई पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने बघवाखोड़ा में रहने वाले लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मृतक कारोबारी के भाई से घटना के विषय में जानकारी ली।
मामले की विवेचना जोन एसआईटी को सौंपे जाने से मृतक के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने 7 सितंबर को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। 8 सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी।

इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार
- फोटो : amar ujala
13 सितंबर को उनकी कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार व 4 अन्य के खिलाफ कबरई थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी की जांच के बाद मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तब्दील कर दिया गया।
मृतक इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने रेंज एसआईटी के विवेचक सीओ सदर कालू सिंह की शिकायत आईजी के. सत्यनारायण से की थी। जिसके बाद 19 अक्तूबर को मामले की विवेचना जोन एसआईटी को सौंपी गई थी। जोन एसआईटी में शामिल प्रयागराज क्राइम ब्रांच एसपी आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में प्रयागराज क्राइम ब्रांच निरीक्षक यतेंद्र भारद्वाज, दीवान अरविंद कुमार, जयप्रकाश सिंह की टीम ने 8 सितंबर को गोली लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया।
उन्होंने घटना स्थल के पास स्थित बघवा खोड़े में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसके बाद टीम इंद्रकांत के घर पहुंची। जहां मृतक की पत्नी रंजना त्रिपाठी, भाई रविकांत त्रिपाठी, साले ब्रजेश शुक्ला, पार्टनर पुरुषोत्तम सोनी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी पूर्व एसपी समेत सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।