{"_id":"668b954d8b94def41a060947","slug":"mahoba-inter-state-criminal-arrested-in-encounter-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Mon, 08 Jul 2024 01:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:27 PM IST
सार
महोबा जिले में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में अपराधी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा में थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में एक सप्ताह पहले राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। शराब पीने के दौरान विवाद होने पर राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ यूपी-एमपी में अवैध शस्त्र, चोरी, गांजा समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
भंडरा निवासी जयपाल सिंह की एक जुलाई की रात हत्या कर दी गई थी। शव को बेरीसाल मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर फेंका गया था। मृतक के छोटे भाई हीरा सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने अंधे हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया था। सोमवार की भोर पुलिस टीमें घटनास्थल पर जांच कर रही थी। तभी एक युवक टॉर्च की रोशनी में आता दिखा। पुलिस के रोकने पर उसने फायर कर दिया। बचाव ने पुलिस ने भी फायरिंग की।
इससे एक गोली युवक के पैर में लगी और जमीन पर गिर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बत्ती यादव उर्फ अरविंद निवासी छत्रसालनगर जनपद छतरपुर, मध्यप्रदेश बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी हिमांशु रैकवार निवासी शांतिनगर, छतरपुर के साथ मिलकर जयपाल की हत्या की थी। तीनों लोग शराब पिए थे। नशे में विवाद होने पर जयपाल की लाठी-डंडे से हत्या की थी। वह डंडों को छिपाने के लिए जंगल आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। सीओ चरखारी रविकांत गोंड ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।