{"_id":"63ea2b6da0363952d80e1a8c","slug":"mahoba-husband-killed-his-wife-with-an-axe-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, गले में कई प्रहार किए, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, गले में कई प्रहार किए, पति फरार
Mon, 13 Feb 2023 05:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:55 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले ने पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही की शादी मध्यप्रदेश के राजनगर थाना क्षेत्र के बिजौना गांव निवासी रिंकी (21) के साथ दो साल पहले हुई थी। आए दिन पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर विवाद होता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वीरू नशे की हालत में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो आक्रोशित पति ने रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार करने से रिंकी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान छह माह के नाती को लेकर घर पहुंची मां ने घटना देखी तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को देने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।