फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Ganja worth Rs 62 lakh recovered from container, Ganja

Mahoba: कंटेनर से 62 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार, खुफिया केबिन बनाकर चंडीगढ़ ले जा रहे थे

Wed, 09 Oct 2024 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

Mahoba News: पुलिस ने कंटेनर से 62 लाख का गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाखापत्तनम से कंटेनर में खुफिया केबिन बनाकर चंडीगढ़ ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Mahoba: Ganja worth Rs 62 lakh recovered from container, Ganja
कंटेनर का सेपरेट केबिन कटवाकर गांजा निकालती संयुक्त पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम से उत्तर प्रदेश होते हुए चंडीगढ़ भेजे जा रहे गांजे से भरे कंटेनर को नार्कोटिक्स, एसटीएफ व थाना कबरई पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। कंटेनर में गांजा अलग से बनाए गए केबिन में रखा गया था। दो क्विंटल 51 किलोग्राम गांजे की कीमत 62.75 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



लखनऊ एसटीएफ टीम और नार्कोटिक्स टीम प्रभारी पंकज दुबे के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गांजा तस्करी के मामले में एक सप्ताह से सुराग लगा रही थी। बुधवार की सुबह टीम को सूचना मिली कि गांजे से भरा कंटेनर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से कबरई चौराहे की तरफ जा रहा है। तभी टीम ने कंटेनर को पकड़ लिया। आधा से ज्यादा कंटेनर खाली था। कंटेनर के अंदर अलग से खुफिया केबिन बना था। जो लोहे की चादर से ढका था। टीम ने गैस कटर मंगाकर केबिन कटवाया तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में चालक राहुल पाल निवासी गोहानी जनपद प्रतापगढ़ व प्रिंस कुमार पटेल निवासी मौली जागरण विकासनगर चंडीगढ़ शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कंटेनर से दो क्विंटल 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसका बाजारू मूल्य 62.75 लाख रुपये से अधिक है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

प्रतापगढ़ का रामबरन करता है गांजे की सप्लाई
पकड़े गए आरोपी राहुल पाल व प्रिंस पटेल ने बताया कि वह गांजा विशाखापत्तनम से लाते हैं और चंड़ीगढ़ में सप्लाई करते हैं। यह सब सप्लाई रामबरन पटेल उर्फ नेता निवासी भाटीखुर्द जनपद प्रतापगढ़ कराता है, जो चंडीगढ़ में रहता है। कंटेनर भी रामबरन पटेल का है, वह गांजे सप्लायर है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed