{"_id":"62f7684e10ee1b681b315d71","slug":"mahoba-former-minister-s-cousin-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: पूर्व मंत्री के चचेरे भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: पूर्व मंत्री के चचेरे भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, तमंचा बरामद
Sat, 13 Aug 2022 02:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक सोमेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में कस्बा खरेला निवासी पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के चचेरे भतीजे व ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह के चचेरे भाई ने शुक्रवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पूर्व मंत्री के परिवार से जुड़ा मामला होने के चलते कस्बे में शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला हले निवासी रामकिशुन सिंह का पुत्र सोमेंद्र सिंह उर्फ तब्बू (23) पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बटाता था। शुक्रवार रात राखी बंधवाने के बाद उसने खाना खाया और घर से निकल गया। कुछ दूरी पर मोहल्ले के रास्ते में उसने कनपटी में तमंचा लगाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासी घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में सोमेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमेंद्र को कोई रोजगार न मिलने से वह परेशान रहता था। घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। मृतक शराब का लती बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुखशेखर राही का कहना है कि घटना स्थल से तमंचा बरामद किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन