{"_id":"6a3256c94cd434e2cc02f4e2","slug":"mahoba-fire-high-voltage-caused-short-circuit-massive-fire-in-house-goods-worth-lakhs-burning-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Fire: हाई वोल्टेज से आफत, शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी भीषण आग, बाइक-स्कूटी समेत लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Fire: हाई वोल्टेज से आफत, शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी भीषण आग, बाइक-स्कूटी समेत लाखों का सामान राख
Wed, 17 Jun 2026 01:43 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 PM IST
सार
Mahoba News: पनवाड़ी में हाई वोल्टेज के कारण शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिसमें बाइक, स्कूटी और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
mahoba fire accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा जिले में कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला काजीपुरा में मंगलवार की रात एक मकान में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की घटना में बाइक, स्कूटी, गृहस्थी और इलेक्ट्रानिक सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने हाई वोल्टेज आने से आग लगने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। मोहल्ला काजीपुरा निवासी रामगोपाल रैकवार चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
रात को भोजन करने के बाद वह परिवार समेत कमरे में सो गया। रात करीब 12 बजे तेज वोल्टेज आने पर बिजली बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। तब परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने बिजली निगम को सूचना देते हुए आपूर्ति बंद कराई और सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। इससे आसपास के मकान आग की चपेट में आने से बच गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने घटनास्थल पहुंची जांच की। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में बाइक, स्कूटी, फ्रिज, कूलर, गृहस्थी समेत अन्य कीमती सामान जल गया है। पीड़ित ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। राजस्व विभाग व प्रशासन को सूचना देकर अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।