{"_id":"68cbfab0e34b7616500b025b","slug":"mahoba-fight-over-dap-fertilizer-farmer-and-home-guard-injured-secretary-chased-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: डीएपी खाद को लेकर मारपीट, किसान व होमगार्ड घायल, सचिव को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: डीएपी खाद को लेकर मारपीट, किसान व होमगार्ड घायल, सचिव को दौड़ाया
Thu, 18 Sep 2025 05:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Sep 2025 05:59 PM IST
सार
महोबा में डीएपी खाद को लेकर मारपीट हो गई। होमगार्ड पर डंडा मारने का आरोप है। इससे भड़के किसानों ने मारपीट की।
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए लंबी कतारोंं में लगे महिला व पुरुष किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में डीएपी खाद को लेकर मारामारी मची है। बृहस्पतिवार को चरखारी मंडी स्थित क्रय-विक्रय केंद्र में सुबह से हजारों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंच गए। लाइन में लगे किसानोंं के बीच धक्का-मुक्की के दौरान एक किसान घायल हो गया। साथी किसानों ने होमगार्ड पर डंडा मारने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित किसानों ने केंद्र के सचिव से अभद्रता करते हुए उसे दौड़ा लिया। बाद में अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों को लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया गया। घायल किसान व होमगार्ड को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया।
क्रय-विक्रय केंद्र चरखारी में सुबह सात बजे से ही महिला और पुरुष किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लाइन में लगे किसानों को जब खाद नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। धक्का-मुक्की के दौरान किसान जगदीश घायल हो गया। सिर में चोट आने पर अन्य किसानों ने होमगार्ड पर डंडा मारने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी। इससे होमगार्ड परमलाल को चोटें आईं। किसानों का आक्रोश देख मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सचिव से अभद्रता करते हुए दौड़ा लिया। सचिव ने किसी तरह भागकर बचाव किया। सूचना पर तहसीलदार रामानंद मिश्रा व कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को लाइन से खड़ा कराते हुए खाद का वितरण शुरू कराया।
किसान सुनील, रामचंद्र, दिनेश, दीपक आदि किसानों का कहना है कि वह सुबह से खाद के लिए कतारों में लगे हैं। कभी दो हजार किसान लाइन में लगे हैं और केंद्र में 500 बोरी खाद बताई जा रही है। इससे खाद मिलना मुश्किल है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। घायल होमगार्ड ने बताया कि किसानों ने खाद बटवाने में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए उस पर हमला किया। उधर, केंद्र के सचिव लालूराम विश्वकर्मा का कहना है कि 500 बोरी खाद आई थी। जिसे नियमानुसार वितरित कराया गया। किसान लाइन में आगे-पीछे लगने के दौरान अभद्रता करने लगे। तब वह केंद्र से निकल गए। उधर, कोतवाल का कहना है कि किसान आपस में भिड़े। इससे एक किसान को चोट आई। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जा रहा है।