फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Election Result 2022: Mahoba District Vidhan Sabha Seats Result

Mahoba Election Result: भाजपा के लिए शुभ रही वीरभूमि, फिर से लहराया भगवा परचम, बुंदेलों को भायी मोदी-योगी की जोड़ी

Fri, 11 Mar 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय चंद्रशेखर यादव, महोबा
चंद्रशेखर यादव, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Mar 2022 01:22 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि भाजपा के लिए महोबा से चुनाव का शंखनाद करना शुभ रहा है। सारे मिथक टूट गए हैं। कहा जाता था कि यूपी में दोबार सत्ता हासिल नहीं होती, लेकिन मोदी-योगी की जोड़ी ने सारे मिथक तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
Mahoba Election Result 2022: Mahoba District Vidhan Sabha Seats Result
बृजभूषण राजपूत, राकेश गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आल्हा-ऊदल की नगरी वीरभूमि महोबा भाजपा के लिए शुभ रही है । 2017 की तरह भाजपा ने 2022 की जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में यहां से चुनाव का शंखनाद किया था।
विज्ञापन


भाजपा ने एक बार फिर यूपी में भगवा परचम लहराया है। कार्यकर्ताओं में जीत से भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2021 को महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड में बड़ी रैली कर यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था।
विज्ञापन


एक दशक से लंबित अर्जुन सहायक परियोजना की सौगात देकर बुंदेलों का दिल जीतने की कोशिश की थी। योगी भी बुंदेलखंड में जल संकट दूर करने का वादा कर गए थे। पूरे पांच साल बुंदेलखंड में महोबा सरकार के केंद्र में रहा है। कई योजनाओं का यहीं आगाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा से ही पीएम नरेंद्र मोदी  ने 10 अगस्त 2021 को देशभर में उज्जवला योजना 2.0 की सौगात दी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि भाजपा के लिए महोबा से चुनाव का शंखनाद करना शुभ रहा है।

सारे मिथक टूट गए हैं। कहा जाता था कि यूपी में दोबार सत्ता हासिल नहीं होती, लेकिन मोदी-योगी की जोड़ी ने सारे मिथक तोड़ दिए हैं। बुंदेलों ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया है।

अन्ना मवेशियों की समस्या दूर होने की बंधी आस 
बुंदेलखंड ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में अन्ना मवेशियों का मुद्दा इस चुनाव में गरम रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस समस्या को दूर करने के लिए गोबर से आमदनी का रास्ता भी तैयार किया है। इससे किसानों को आस बंधी है कि सरकार अब पांच साल में इस समस्या पर गंभीरता से कार्य करेगी। 

नए उद्योग स्थापित करने की मांग 
बुंदेलखंड में पानी, पलायन, रोजगार प्रमुख समस्याएं रही हैं। इस बार सरकार नए उद्योग स्थापित लोगों को रोजगार  देगी जिससे रोजगार के साथ पलायन की समस्या दूर होगी। वहीं पत्थर मंडी कबरई को फिर से पहले की तरह संचालित करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed