{"_id":"5f97a9bd8ebc3e9bda537846","slug":"mahoba-case-indrakant-s-relatives-did-not-celebrate-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड: इंद्रकांत के परिजनों ने नहीं मनाया दशहरा, आरोपियों के न पकड़े जाने से परिवार खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड: इंद्रकांत के परिजनों ने नहीं मनाया दशहरा, आरोपियों के न पकड़े जाने से परिवार खफा
Tue, 27 Oct 2020 10:32 AM IST
शिखा पांडेय
घनश्याम त्रिपाठी, अमर उजाला, महोबा
घनश्याम त्रिपाठी, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी का पर्व अबकी गम में डूबे क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के परिजनों ने नहीं मनाया। परिजन सिर्फ एक ही बात कह रहे कि आखिर उन्हें न्याय कब मिलेगा। हालांकि, इंद्रकांत के मोहल्ले के लोगों में भी पर्व को लेकर खुशी नहीं नजर आई।
क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के 50 दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। भाई रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि इतने दिन बाद भी पुलिस ने आईपीएस अफसर समेत अन्य की गिरफ्तारी नहीं की है।
अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। कहा कि शासन ने एसआईटी से मामले की जांच कराई, लेकिन अभी तक आरोपी आईपीएस अफसर व अन्य को पुलिस गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मामला विभाग से जुड़ा होने से पुलिस गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से डर की वजह से इंद्रकांत के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि पुलिस उनके शस्त्र लाइसेंस की फाइल भी लटकाए हुए है।
रविकांत का कहना है कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। वह सीएम से मिलकर सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे। वहीं इंद्रकांत की 89 वर्षीय मां का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।