फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Case: Former SP had demanded five lakhs from another dealer

इंद्रकांत हत्याकांड: भ्रष्टाचार की खुल रहीं परतें, पूर्व एसपी ने एक और डीलर से मांगे थे पांच लाख

Fri, 18 Sep 2020 01:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Sep 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Case: Former SP had demanded five lakhs from another dealer
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद अब भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के सामने भ्रष्टाचार का एक और मामला पहुंचा।
विज्ञापन


डीलर केशव सविता ने पूर्व एसपी पर पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का बयान एसआईटी को दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि पैसे न देने पर विस्फोटक लदी गाड़ी बंद कर उसके व बेटे के खिलाफ अलग-अलग फर्जी मुकदमा तत्कालीन एसपी ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कस्बा कबरई निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले की जांच विशेष जांच दल को सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीना के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन पुलिस लाइंस में तमाम लोगों को अलग-अलग बुलाकर बयान दर्ज किए और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों में खनन के लिए प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक के लाइसेंसधारक व्यापारी केशव सविता निवासी कबरई एसआईटी टीम के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे। वह अपने साथ सभी प्रकार के वैध कागजात भी ले गए और टीम को दिखाए।

एक्स्क्लोसिव का व्यापारी केशव सविता, उसकी पत्नी सुधा, पुत्र मयंक व प्रदुम्म ने एसआईटी को बताया कि व्यापार चलाने के नाम पर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार ने फरवरी माह में 5 लाख रुपये की मांग की।

पैसे न भेजने पर 29 फरवरी को उनकी वैध विस्फोटक लदी गाड़ी को पकड़ ली और शहर कोतवाली में खड़ा कराते हुए विस्फोटक अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया। गाड़ी छोड़ने के एवज में 25 लाख की मांग की गई, मांग पूरी न करने पर केशव सविता को जेल भेज दिया गया।

इस घटना के दूसरे दिन उसके बेटे मयंक पर कबरई थाने में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमले का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित व्यापारी ने एसआईटी टीम को पूरे मामले से अवगत कराया। यह मामला भी जांच में अहम भूमिका निभाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed