फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba case: Case of death of crusher businessman

महोबा कांड: क्रशर कारोबारी की मौत का मामला, साढ़े चार महीने बाद भी नहीं लगा पूर्व एसपी का सुराग

Wed, 30 Dec 2020 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mahoba case: Case of death of crusher businessman
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत को चार साढ़े चार महीने गुजर चुके हैं और साल भी खत्म होने वाला है। इसके बावजूद पुलिस घटना के आरोपी पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को गिरफ्तार कर पाना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आईपीएस मणिलाल पाटीदार को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन


कबरई कस्बा निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी को इसी साल आठ सितंबर को गोली लगी थी। 13 सितंबर को कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। घटना के एक दिन पहले सात सितंबर को इंद्रकांत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और दो व्यापारियों समेत पांच लोगों पर वसूली और धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामले में कबरई थाने में एसपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस वक्त मामले की जांच प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में गठित एसआईटी कर रही है। कबरई थाना पुलिस सबइंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला, व्यापारी ब्रह्दत्त और सुरेश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सिपाही अरुण यादव कोर्ट में सरेंडर कर चुका है, लेकिन आरोपी पूर्व एसपी अभी भी फरार है। विभाग पूर्व एसपी को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही 50 हजार का इनाम भी घोषित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed