{"_id":"66d32793c79913fe2401ee8f","slug":"mahoba-bihar-candidate-caught-giving-police-recruitment-exam-by-forging-aadhar-card-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहा बिहार का अभ्यर्थी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहा बिहार का अभ्यर्थी पकड़ा
Sat, 31 Aug 2024 07:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:58 PM IST
सार
Mahoba News: आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे बिहार के अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। अभ्यर्थी पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्क्रीनिंग मिसमैच होने पर पकड़ में आया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा में शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर जन्मतिथि व नाम बदलकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ बिहार का एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। स्क्रीनिंग के दौरान आधार कार्ड में गड़बड़झाला करने का मामला सामने आया। पुलिस ने अभ्यर्थी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कॉलेज में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग और बायोमीट्रिक जांच की जा रही थी। तभी कक्ष संख्या आठ में परीक्षा दे रहे सुमित कुमार पंडित नाम के अभ्यर्थी की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान मिस मैचिंग पाई गई। इसके बाद अभ्यर्थी के सभी दस्तावेजों व आधारकार्ड का सत्यापन कराया गया। तब आधार कार्ड में अभ्यर्थी का नाम सुमित कुमार पंडित जन्मतिथि 10 अक्तूबर 1999 अंकित पाई गई। दस्तावेजों का ई-केवाईसी पोर्टल पर मिलान करने पर उसका विवरण सोनू कुमार पंडित और जन्मतिथि 23 फरवरी 1995 मिली।

पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि उसने आधार कार्ड में हेराफेरी करके पुलिस भर्ती में लाभ लेने के उद्देश्य से प्रयोग में लाने के लिए जन्मतिथि बदलवाई थी जबकि उसका वास्तविक नाम सोनू कुमार पंडित पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी दुब्बा थाना हरौली जनपद सिवान, बिहार राज्य है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
अंतिम दिन 1495 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को हो गई। अंतिम दिन परीक्षा में 3,209 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1,495 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में पंजीकृत 2,352 अभ्यर्थियों में से 1,652 ने परीक्षा दी जबकि 700 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 2,352 परीक्षार्थियों में से 1,557 ने परीक्षा दी। वहीं 795 ने परीक्षा छोड़ दी।